How to fill online Voter Card or List | मतदाता सूची में ऑनलाइन आवेदन करने संबंधित जानकारी। - Niyojit Teacher - BPSC TRE - HM

How to fill online Voter Card or List | मतदाता सूची में ऑनलाइन आवेदन करने संबंधित जानकारी।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत, मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतित और सत्यापित किया जा रहा है। इसमें नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, मृत/डुप्लिकेट नाम हटाए जाएंगे और शुद्धिकरण किया जाएगा।

सभी मतदाता को इसे भरना अनिवार्य है।

खुद से ऑनलाइन आवेदन के स्टेप बाय स्टेप गाइड  

🔗 https://voters.eci.gov.in/ 👈Search your name in 2003 Bihar e-Roll

form6 download icon Fill Enumeration Form Online

ऑनलाइन आवेदन भरने के पूर्व आवश्यक दस्तावेज:

नोट: जो मतदाता 01 जनवरी 2003 से पहले की सूची में पंजीकृत हैं, उन्हें ये दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नहीं है।

2003 मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 👉 https://voters.eci.gov.in/ -> सर्च your name in 2003 e-roll पर क्लिक करें। -> अपना विधानसभा और बूथ (2003 का विधानसभा और बूथ) सिलेक्ट करें।

2003 के बाद पंजीकृत मतदाताओं को निम्न दस्तावेज में से देना अनिवार्य है।

  1. यदि जन्म 1987 ईस्वी से पहले का है। 
    • 2003 ईस्वी के मतदाता सूची में नाम है तो सिर्फ इस लिंक से सूची को डाऊनलोड कर लगा दें। 
    • अन्यथा मैट्रिक का सर्टिफिकेट का कॉपी लगा दें।
    • ऊपर दोनों में कोई एक।
  2. यदि जन्म 1987 से 2004 के बीच हुआ है। अपना और साथ में माता या पिता का जन्म सम्बन्धी प्रमाण देना होगा।
    • अपना जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक का सर्टिफिकेट या स्थाई आवासीय या जाति प्रमाण पत्र। एवं
    • पिता या माता का जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक का सर्टिफिकेट या 2003 के मतदाता सूची में नाम का सूची में नाम। 2003 मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 👉 https://voters.eci.gov.in/ -> सर्च your name in 2003 e-roll पर क्लिक करें।

📄 11 स्वीकार्य दस्तावेज (ECI द्वारा निर्धारित)

1. किसी केंद्रीय/राज्य सरकार या PSU के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी पहचान पत्र / पेंशन भुगतान आदेश।

2. 1 जुलाई 1987 से पहले किसी सरकारी / स्थानीय प्राधिकरण / बैंक / डाकघर / LIC / PSU द्वारा जारी पहचान पत्र/प्रमाण पत्र।

3. जाति (OBC/SC/ST) प्रमाण पत्र।

4. स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

5. जन्म प्रमाण पत्र।

6. पासपोर्ट।

7. मैट्रिक या अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र (जैसे 10वीं/12वीं मार्कशीट)

8. वन अधिकार प्रमाण पत्र (Forest Rights Certificate)

9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) या समकक्ष सूची।

10. परिवार रजिस्टर (Family Register)

11. सरकार द्वारा भूमि/घर आवंटन प्रमाण पत्र  

जरूरी सूचना:

Aadhaar, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज इन 11 में शामिल नहीं हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक - 

🔗 https://voters.eci.gov.in/ 👈

Search your name in 2003 Bihar e-Roll

form6 download icon Fill Enumeration Form Online

Post a Comment

Thanks! Regularly Visit niyojit.in