Revised Time-Table
बिहार सरकार
शिक्षा विभाग
(माध्यमिक शिक्षा कार्यालय)
आदेश
संविका संख्या-01/माशिओ/स्थाख-68/2024/2231... पटना, दिनांक-01.12.2025/2025
विषयः- सभी सरकारी विद्यालयों हेतु मॉडल टाइम-टेबल।
पूर्व में निर्गत विभागीय आदेश ज्ञापांक-2249 दिनांक-02.12.2025 में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा विद्यालय सहित मॉडल टाइम-टेबल निम्न रूप से निर्धारित किया जाता है :-
प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों की समय-सारणी
| क्र० | समय | विवरण |
|-----|-----------------------|--------------------------------|
| 1 | 09:30 AM | विद्यालय शुरू होने का समय |
| 2 | 09:30 AM - 10:00 AM | प्रार्थना आदि |
| 3 | 10:00 AM - 10:40 AM | पहली घंटी |
| 4 | 10:40 AM - 11:20 AM | दूसरी घंटी |
| 5 | 11:20 AM - 12:00 PM | तीसरी घंटी |
| 6 | 12:00 PM - 12:40 PM | (MDM एवं मध्यांतर) |
| 7 | 12:40 PM - 01:20 PM | चौथी घंटी |
| 8 | 01:20 PM - 02:00 PM | पांचवी घंटी |
| 9 | 02:00 PM - 02:40 PM | छठवी घंटी |
| 10 | 02:40 PM - 03:20 PM | सातवी घंटी |
| 11 | 03:20 PM - 04:00 PM | आठवी घंटी |
| 12 | 04:00 PM | छुट्टी |
1. (09:30 AM – 10:00 AM) बच्चों का गेट अप, पोशाक, बाल और नाखून की जाँच शिक्षकों के द्वारा की जाएगी। इसके बाद प्रार्थना यथा निर्धारित, बिहार गीत आदि करायेंगे। तत्पश्चात सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन एवं अन्य परिचर्चा कराई जाएगी। असेंबली में सभी शिक्षक/शिक्षिका/शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक दिन राष्ट्रगान (जन-गण-मन) से समापन करायेंगे। इस कार्यक्रम में लाउड स्पीकर का प्रयोग अनिवार्य रहेगा।
2. अनिवार्य रूप से प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए खेलकूद/संगीत/नृत्य/पेंटिंग का एक घंटी निर्धारित करना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक गतिविधि के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग समयांतराल निर्धारित करेंगे। एक ही साथ सभी वर्ग के लिए एक विद्या/गतिविधि जैसे-खेल-कूद आदि निर्धारित नहीं करेंगे।
3. यदि विद्यालय में किसी कक्षा की बोर्ड/सेंटअप परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को स्थगित नहीं किया जाएगा। अन्य कक्षाओं में अध्यापन का कार्य चलते रहना चाहिए।
4. शनिवार को विद्यालय में पूरे दिन गतिविधि (यथा निर्धारित बैगलेस सुरक्षित शनिवार वर्ग 01 से 08 तक के लिए) जारी रहेगी। मध्यान्तर तक माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य होगा। भोजनावकाश/मध्यान्तर के बाद बाल संसद/सभा, खेल-कूद, सृजनात्मक गतिविधि, अभिभावकों के साथ बैठक (महीने में एक शनिवार को) आयोजित की जाएगी। जिस माह में पाँचवा शनिवार आएगा उस शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पिछले सभी शनिवार में बच्चों द्वारा निर्मित सामग्रियों/गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा एवं समीक्षा करते हुए शिक्षकों द्वारा आकलन/मूल्यांकन किया जाएगा।
5. संस्कृत बोर्ड के अन्तर्गत विद्यालय तथा राजकीय उर्दू विद्यालय भी इस मॉडल टाइम-टेबल का पालन करेंगे।
6. सभी वर्ग शिक्षक कक्षा में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों को आगे की पंक्तियों में अनिवार्य रूप से बैठाएँगे। यदि कमजोर बच्चे नहीं हैं तभी अन्य बच्चे आगे की पंक्ति में बैठेंगे। सामान्य विद्यालय के प्रत्येक वर्ग/सेक्शन में छात्र एवं छात्राएँ एक साथ बैठेंगे। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग वर्ग/सेक्शन का संचालन नहीं किया जाएगा।
7. शिक्षक की उपलब्धता के आधार पर प्रधानाध्यापक रूटीन बनाना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।
8. प्रत्येक दिन छात्र/छात्राओं को गृह कार्य देना एवं अगले दिन उसकी जाँच करना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व होगा।
9. प्रतिदिन विद्यालय परिसर, वर्गकक्ष, रसोईघर एवं शौचालय आदि की साफ-सफाई के निरीक्षण करने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।
ज्ञापांक-01/माशि0/स्थाख-68/2024/2231
(संजय कुमार)
निदेशक (माशि0) पटना, दिनांक 12.12.2025
