जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को शिक्षा कार्य से सहूलियत देने के लिए - TRE|HM|HT|Exclusive
📢 इंक्रीमेंट के साथ बिहार के शिक्षकों और प्रधान का

जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को शिक्षा कार्य से सहूलियत देने के लिए

Census 2027
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग
पत्रांक : 07/नीति०-24-04/2026 | दिनांक: 11.05.2026
📌 विषय : भारत की जनगणना 2027 हेतु मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा सूचना प्रविष्टि हेतु प्वाइंट वाइस चरणबद्ध निर्देश।

जनगणना 2027 के तहत प्रगणक या पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है, तो कृपया ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करें। 

नोट: फाइल 200 KB से कम और PDF होना चाहिए। मोबाइल कैमरा के फोटो को PDF में 200KB करने के लिए यहां क्लिक करें।

Steps
1 पोर्टल पर लॉगिन करें
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जाएँ: https://eshikshakosh.bihar.gov.in/login
अपनी लॉगिन आईडी (User ID) और पासवर्ड से साइन इन करें।
2 Teacher मॉड्यूल चुनें
लॉगिन के बाद “Teacher” मॉड्यूल पर क्लिक करें।
3 बाएं कॉर्नर के थ्री लाइन पर क्लिक कर
Deputation for Census Duty (जनगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त)” लिंक पर क्लिक करें।
4 अपनी भूमिका चुनें
स्क्रीन पर दो विकल्प दिखेंगे:
  • 1. प्रगणक (Enumerator)
  • 2. पर्यवेक्षक (Supervisor)
इनमें से अपनी प्रतिनियुक्ति के अनुसार एक विकल्प का चयन करें।
5 प्रतिनियुक्ति आदेश अपलोड करें
जनगणना कार्य हेतु जारी प्रतिनियुक्ति आदेश (Deputation Order) की स्कैन की हुई प्रति को उचित स्थान पर अपलोड करें।
नोट: फाइल 200 KB से कम और PDF होना चाहिए। मोबाइल कैमरा के फोटो को PDF में 200KB करने के लिए यहां क्लिक करें।
फिर “Submit / जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
चरण 6 BEO द्वारा संपुष्टि (Confirmation)
आपकी प्रविष्टि के बाद संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) उसे Confirm करेंगे।
चरण 7 जिला पदाधिकारी द्वारा सत्यापन (Verification)
BEO द्वारा संपुष्टि के बाद जिला पदाधिकारी (District Officer) प्रविष्टि को Verify करेंगे।
⚠️ महत्वपूर्ण: जनगणना कार्य में सहूलियत (जैसे शिक्षा कार्य से छूट/राहत) केवल उन्हीं शिक्षकों को मिलेगी जिनकी प्रविष्टि जिला पदाधिकारी द्वारा Verify कर दी जाएगी।
चरण 8 समय सीमा का पालन करें
उपरोक्त सभी चरण 48 घंटे के अंदर पूरे करने होंगे। निर्धारित समय में जानकारी दर्ज न करने पर सहूलियत से वंचित किया जा सकता है।

Post a Comment

Thanks! Regularly Visit niyojit.in