ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) भरा हुआ DCF फॉर्म PDF और Excel में कैसे डाउनलोड करें? प्रोफाइल लाल रंग को हरा कैसे करें? - TRE|HM|HT|Exclusive
📢 इंक्रीमेंट के साथ बिहार के शिक्षकों और प्रधान का

ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) भरा हुआ DCF फॉर्म PDF और Excel में कैसे डाउनलोड करें? प्रोफाइल लाल रंग को हरा कैसे करें?

सभी शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि पोर्टल पर उनके नाम या प्रोफाइल के सामने लाल रंग (Red Color) का अलर्ट या निशान दिखाई दे रहा है।

eShikshakosh PDF
eShikshakosh PDF & Excel DCF

यदि आपके प्रोफाइल में भी यह लाल रंग दिख रहा है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपका डेटाबेस या तो अधूरा है, या विभाग द्वारा उसका सत्यापन (Verification) लंबित है। इस समस्या के समाधान के लिए आपको अपना DCF (Data Capture Format) फॉर्म सही-सही भरकर उसका प्रिंटआउट अपने संबंधित कार्यालय (BRC/BEO/DEO) में जमा करना होगा।

लाल रंग (Red Profile) को हरा (Green) कैसे करें?

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • डेटा अपडेट करें: सबसे पहले अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और नियोजन से जुड़ी जानकारियों को ई-शिक्षाकोष पर अपडेट करें।

  • DCF फॉर्म भरें: DCF फॉर्म यहाँ से डाऊनलोड कर इसमें अपनी सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरकर प्रिंट कार्यालय में जमा करना होगा।

  • PDF और Excel डाउनलोड करें: फॉर्म भरने के बाद, नीचे दिए गए "Generate & Download PDF" या "Generate & Download Excel" बटन पर क्लिक करें। आपका भरा हुआ फॉर्म तुरंत आपके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव हो जाएगा।

  • कार्यालय में जमा करें: डाउनलोड की गई PDF फाइल का प्रिंटआउट निकालें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक (Headmaster) से अग्रसारित कराकर बीआरसी (BRC) कार्यालय में जमा कर दें।

नोट: कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा होने और बीईओ (BEO) स्तर से अप्रूवल मिलने के बाद ही आपके प्रोफाइल का लाल रंग हटकर हरा (Green) होगा।

🎓 शिक्षक डेटा संग्रह प्रारूप (Teacher DCF)

सभी आवश्यक जानकारी भरें | Fill all required information

📋 Registration Information

📍 Posting Details

👤 Personal Information

🏠 Permanent Address

📬 Current Address

📝 Additional Information

✅ Form prepared successfully! Download links are now active.
कृपया प्रतीक्षा करें... Please wait 20 seconds

Post a Comment

Thanks! Regularly Visit niyojit.in