बिहार के विद्यालयों में शिक्षकों के मानक का निर्धारण (SOP)
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या का मानक (SOP) निर्धारित किया गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के प्रावधानानुसार, प्रत्येक विद्यालय में बच्चों की वास्तविक नामांकन संख्या, कक्षा संरचना एवं विषय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह नई रूपरेखा तैयार की गई है।
नीचे पत्रांक-1936 (प्रारंभिक विद्यालय) और पत्रांक-647 (माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय) के महत्वपूर्ण बिंदुओं को सारणीबद्ध किया गया है।
1. प्रारंभिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की न्यूनतम उपलब्धता मानक (पत्रांक-1936)
(क) पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा (1 से 5) के लिए:
| छात्रों की संख्या | शिक्षकों की संख्या |
|---|---|
| 60 तक | 2 |
| 61 से 90 के मध्य | 3 |
| 91 से 120 के मध्य | 4 |
| 121 से 150 के मध्य | 5 |
| 150 से अधिक | 5 + 1 प्रधान शिक्षक (छात्र-शिक्षक अनुपात 30 से अधिक नहीं होगा) |
(ख) छठी कक्षा से आठवीं कक्षा (6 से 8) के लिए:
| छात्र संख्या का मानदंड | शिक्षकों का मानक एवं विषय |
|---|---|
| सामान्य मानक | प्रति कक्षा कम से कम 1 शिक्षक (विज्ञान-गणित, सामाजिक अध्ययन एवं भाषा के लिए कम से कम एक-एक) |
| 105 से 140 छात्र | अतिरिक्त-चौथे शिक्षक अँग्रेजी विषय के होंगे |
| 140 से 175 छात्र | अतिरिक्त-पाँचवे शिक्षक छात्रों की अधिकतानुसार संस्कृत या उर्दू विषय के होंगे |
| 175 से अधिक छात्र | आवश्यकतानुसार उपरोक्त (सामान्य मानक) के अनुसार |
2. माध्यमिक (9-10) कक्षाओं में शिक्षकों का निर्धारण (पत्रांक-647, सारिणी-7)
मानक मंडल के अनुसार माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 9-10) में छात्र-छात्राओं के नामांकन के आधार पर न्यूनतम शिक्षकों की संख्या का निर्धारण निम्नवत किया जाता है:
| नामांकन संख्या (वर्ग 9-10) | सामाजिक विज्ञान | गणित | विज्ञान | हिन्दी | अंग्रेजी | संस्कृत / उर्दू | संगीत / नृत्य / ललित कला | शारीरिक शिक्षक | योग |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 120-180 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 | 0 | 6 |
| 181-240 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 | 1 | 7 |
| 241-300 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 | 1 | 8 |
| 301-360 | 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 | 1 | 9 |
| 361-420 | 2 | 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 0 | 1 | 10 |
| 420 या इससे अधिक | 2 | 2 | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 | 11 |
3. विद्यालय में वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था (पत्रांक-647, बिन्दु-6)
निर्धारित मानक के अनुरूप यदि किसी विद्यालय में शिक्षक पदस्थापित नहीं हो तो पदस्थापित शिक्षक अन्तर्गत विषयवार एवं वर्गवार अध्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था निम्नवत की जा सकती है:
(क) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (मानविकी / कला + वाणिज्य)
| विषय शिक्षक | शिक्षक की कोटि | पदस्थापित शिक्षक |
|---|---|---|
| हिन्दी | माध्यमिक (9-10) | 1 |
| हिन्दी | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| अंग्रेजी | माध्यमिक (9-10) | 1 |
| अंग्रेजी | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| गणित | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| कम्प्यूटर विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| जीव विज्ञान (वनस्पति / जन्तु) | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| इतिहास / भूगोल / राजनीति / समाजिक विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 2 |
| गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, नृत्य, संगीत आदि (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| मनोविज्ञान / दर्शनशास्त्र / समाजशास्त्र (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| योगा एवं शारीरिक शिक्षा | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| योग | 14 |
(ख) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (विज्ञान + मानविकी / कला + वाणिज्य)
| विषय शिक्षक | शिक्षक की कोटि | पदस्थापित शिक्षक |
|---|---|---|
| हिन्दी | माध्यमिक (9-10) | 1 |
| हिन्दी | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| अंग्रेजी | माध्यमिक (9-10) / उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 / 1 |
| गणित | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| कम्प्यूटर विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञान | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| इतिहास / भूगोल / राजनीति शास्त्र / समाजिक विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 2 |
| गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, नृत्य, संगीत आदि (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| मनोविज्ञान / दर्शनशास्त्र / समाजशास्त्र (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| योगा एवं शारीरिक शिक्षा | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| एकाउंटेसी / बिजनेस स्टडी / इण्टरप्रेनियोरशिप | उच्च माध्यमिक (11-12) | 2 |
| योग | 16 |
(ग) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (विज्ञान + वाणिज्य)
| विषय शिक्षक | शिक्षक की कोटि | पदस्थापित शिक्षक |
|---|---|---|
| हिन्दी | माध्यमिक (9-10) | 1 |
| हिन्दी | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| अंग्रेजी | माध्यमिक (9-10) | 1 |
| अंग्रेजी | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| गणित | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| कम्प्यूटर विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञान | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| योगा एवं शारीरिक शिक्षा | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| एकाउंटेसी / बिजनेस स्टडी / इण्टरप्रेनियोरशिप | उच्च माध्यमिक (11-12) | 2 |
| योग | 12 |
(घ) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (मानविकी / कला + वाणिज्य)
| विषय शिक्षक | शिक्षक की कोटि | पदस्थापित शिक्षक |
|---|---|---|
| हिन्दी | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| अंग्रेजी | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| गणित | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक) | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| कम्प्यूटर विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञान | उच्च माध्यमिक (11-12) | 1 |
| इतिहास / भूगोल / राजनीतिक विज्ञान / समाजिक विज्ञान | माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12) | 2 |