बिहार विश्वविद्यालय सहायक प्राध्यापक भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु
बिहार विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) एवं संविदा आधारित नियुक्ति के लिए नए ड्राफ्ट स्टैच्यूट 2026 के प्रमुख बिंदु नीचे दिए गए हैं।
1. लागू क्षेत्र
- यह नियम बिहार के विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध कॉलेजों पर लागू होगा।
- नियुक्ति प्रक्रिया राज्य सरकार की स्वीकृत व्यवस्था के अनुसार होगी।
2. भर्ती प्रक्रिया
- भर्ती ऑल इंडिया विज्ञापन के माध्यम से की जाएगी।
- नियुक्ति विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर होगी।
- विषयवार रिक्तियों के आधार पर विश्वविद्यालय प्रस्ताव भेजेंगे।
3. शैक्षणिक योग्यता
- संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक।
- ग्रेडिंग सिस्टम होने पर समकक्ष ग्रेड मान्य होगा।
- विदेशी विश्वविद्यालय की समकक्ष डिग्री भी स्वीकार हो सकती है।
4. आरक्षण व अंक छूट
- SC / ST / EBC / BC (Non-Creamy Layer) बिहार डोमिसाइल उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री में 5% अंक छूट।
- दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट उपलब्ध।
- एक ही उम्मीदवार को दोहरी छूट नहीं मिलेगी।
5. NET / SLET / SET / PhD नियम
- NET अनिवार्य माना गया है।
- UGC मानकों के अनुसार PhD धारकों को NET से छूट मिल सकती है।
- कुछ विशेष परिस्थितियों में पुराने PhD नियमों के तहत भी छूट उपलब्ध।
- जहाँ NET आयोजित नहीं होता, वहाँ अलग प्रावधान लागू हो सकते हैं।
6. आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु की गणना विज्ञापन वर्ष की 1 जुलाई के अनुसार होगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम अनुसार छूट मिलेगी।
7. चयन प्रक्रिया
- चयन लिखित परीक्षा + इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- इंटरव्यू में शिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
- Teaching Demonstration की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
8. परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा का स्वरूप Subjective रहेगा।
- सिलेबस संबंधित विषय के NET स्तर के अनुरूप होगा।
नोट: यह ड्राफ्ट प्रावधानों पर आधारित संक्षिप्त जानकारी है। अंतिम नियम जारी होने पर बदलाव संभव हैं।
