शिक्षकों की संख्या का मानक (SOP) निर्धारित Letter-1936 | Letter-647 - TRE|HM|HT|Exclusive
📢 इंक्रीमेंट के साथ बिहार के शिक्षकों और प्रधान का

शिक्षकों की संख्या का मानक (SOP) निर्धारित Letter-1936 | Letter-647

बिहार के विद्यालयों में शिक्षकों के मानक का निर्धारण (SOP)

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या का मानक (SOP) निर्धारित किया गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के प्रावधानानुसार, प्रत्येक विद्यालय में बच्चों की वास्तविक नामांकन संख्या, कक्षा संरचना एवं विषय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह नई रूपरेखा तैयार की गई है।

नीचे पत्रांक-1936 (प्रारंभिक विद्यालय) और पत्रांक-647 (माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय) के महत्वपूर्ण बिंदुओं को सारणीबद्ध किया गया है।

1. प्रारंभिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की न्यूनतम उपलब्धता मानक (पत्रांक-1936)

(क) पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा (1 से 5) के लिए:

छात्रों की संख्या शिक्षकों की संख्या
60 तक2
61 से 90 के मध्य3
91 से 120 के मध्य4
121 से 150 के मध्य5
150 से अधिक5 + 1 प्रधान शिक्षक (छात्र-शिक्षक अनुपात 30 से अधिक नहीं होगा)

(ख) छठी कक्षा से आठवीं कक्षा (6 से 8) के लिए:

छात्र संख्या का मानदंड शिक्षकों का मानक एवं विषय
सामान्य मानकप्रति कक्षा कम से कम 1 शिक्षक (विज्ञान-गणित, सामाजिक अध्ययन एवं भाषा के लिए कम से कम एक-एक)
105 से 140 छात्रअतिरिक्त-चौथे शिक्षक अँग्रेजी विषय के होंगे
140 से 175 छात्रअतिरिक्त-पाँचवे शिक्षक छात्रों की अधिकतानुसार संस्कृत या उर्दू विषय के होंगे
175 से अधिक छात्रआवश्यकतानुसार उपरोक्त (सामान्य मानक) के अनुसार
नोट: कक्षा 1 से 8 तक के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की संख्या निर्धारण में कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 को अलग-अलग शैक्षणिक इकाई मानकर शिक्षक आवश्यकता का आकलन किया जाय, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से विद्यालय में एक ही प्रधानाध्यापक रहेंगे।

2. माध्यमिक (9-10) कक्षाओं में शिक्षकों का निर्धारण (पत्रांक-647, सारिणी-7)

मानक मंडल के अनुसार माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 9-10) में छात्र-छात्राओं के नामांकन के आधार पर न्यूनतम शिक्षकों की संख्या का निर्धारण निम्नवत किया जाता है:

नामांकन संख्या (वर्ग 9-10) सामाजिक विज्ञान गणित विज्ञान हिन्दी अंग्रेजी संस्कृत / उर्दू संगीत / नृत्य / ललित कला शारीरिक शिक्षक योग
120-180111111006
181-240111111017
241-300211111018
301-360221111019
361-4202221110110
420 या इससे अधिक2221111111

3. विद्यालय में वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था (पत्रांक-647, बिन्दु-6)

निर्धारित मानक के अनुरूप यदि किसी विद्यालय में शिक्षक पदस्थापित नहीं हो तो पदस्थापित शिक्षक अन्तर्गत विषयवार एवं वर्गवार अध्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था निम्नवत की जा सकती है:

(क) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (मानविकी / कला + वाणिज्य)

विषय शिक्षक शिक्षक की कोटि पदस्थापित शिक्षक
हिन्दीमाध्यमिक (9-10)1
हिन्दीउच्च माध्यमिक (11-12)1
अंग्रेजीमाध्यमिक (9-10)1
अंग्रेजीउच्च माध्यमिक (11-12)1
गणितमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
कम्प्यूटर विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
जीव विज्ञान (वनस्पति / जन्तु)उच्च माध्यमिक (11-12)1
इतिहास / भूगोल / राजनीति / समाजिक विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)2
गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, नृत्य, संगीत आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
मनोविज्ञान / दर्शनशास्त्र / समाजशास्त्र (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
योगा एवं शारीरिक शिक्षामाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
योग14

(ख) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (विज्ञान + मानविकी / कला + वाणिज्य)

विषय शिक्षक शिक्षक की कोटि पदस्थापित शिक्षक
हिन्दीमाध्यमिक (9-10)1
हिन्दीउच्च माध्यमिक (11-12)1
अंग्रेजीमाध्यमिक (9-10) / उच्च माध्यमिक (11-12)1 / 1
गणितमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
कम्प्यूटर विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञानउच्च माध्यमिक (11-12)1
इतिहास / भूगोल / राजनीति शास्त्र / समाजिक विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)2
गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, नृत्य, संगीत आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
मनोविज्ञान / दर्शनशास्त्र / समाजशास्त्र (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
योगा एवं शारीरिक शिक्षामाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
एकाउंटेसी / बिजनेस स्टडी / इण्टरप्रेनियोरशिपउच्च माध्यमिक (11-12)2
योग16

(ग) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (विज्ञान + वाणिज्य)

विषय शिक्षक शिक्षक की कोटि पदस्थापित शिक्षक
हिन्दीमाध्यमिक (9-10)1
हिन्दीउच्च माध्यमिक (11-12)1
अंग्रेजीमाध्यमिक (9-10)1
अंग्रेजीउच्च माध्यमिक (11-12)1
गणितमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
कम्प्यूटर विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञानउच्च माध्यमिक (11-12)1
योगा एवं शारीरिक शिक्षामाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
एकाउंटेसी / बिजनेस स्टडी / इण्टरप्रेनियोरशिपउच्च माध्यमिक (11-12)2
योग12

(घ) कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 (मानविकी / कला + वाणिज्य)

विषय शिक्षक शिक्षक की कोटि पदस्थापित शिक्षक
हिन्दीमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
अंग्रेजीमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
गणितमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
भौतिकी / रसायन शास्त्र / विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
कम्प्यूटर विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञानउच्च माध्यमिक (11-12)1
इतिहास / भूगोल / राजनीतिक विज्ञान / समाजिक विज्ञानमाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)2
गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, नृत्य, संगीत आदि (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
मनोविज्ञान / दर्शनशास्त्र / समाजशास्त्र (कोई एक)माध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
योगा एवं शारीरिक शिक्षामाध्यमिक (9-10) अथवा उच्च माध्यमिक (11-12)1
एकाउंटेसी / बिजनेस स्टडी / इण्टरप्रेनियोरशिपउच्च माध्यमिक (11-12)2
योग14

Post a Comment

Thanks! Regularly Visit niyojit.in